गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के भीमनगर की रहने वाली महक (17) ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मंगलवार सुबह महक की मां रेखा ने उसके पढ़ाई न करने पर मोबाइल छीन लिया था। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को एमएमजी अस्पताल से मीमो मिलने पर इसकी जानकारी हुई।
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि संजीव कुमार भीमनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अस्पताल से एक किशोरी की मौत की सूचना मिली तो जानकारी करने पर पता चला कि महक कक्षा 12 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह उसकी मां रेखा ने पढ़ाई न करने पर उसका मोबाइल छीन लिया। जिस कारण उसने फंदा लगा लिया। परिजन को जैसे ही इसका पता चला तो वह उस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान