फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक हादसा, कार ने बाइकों को मारी टक्कर; तीन कांवड़ियों की मौत और दो घायल

Wed, 26 Feb 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।  एक कार ने बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीनगर के भोजपुर के कलछीना गांव के पास बीती रात करीब तीन दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे पांच कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी। 

हादसे में देवेंद्र सिंह(40), हरेंद्र सिंह(38) पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम महमूदपुर थाना तिगांव फरीदाबाद और अजय पाल निवासी ग्राम खेड़ी थाना भोपाली फरीदाबाद हरियाणा की मौत हो गई। दो घायल हो गए।
विज्ञापन


एक बाइक पर तीन युवक जबकि दूसरी पर दो युवक सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हादसे में देवेंद्र सिंह(40), हरेंद्र सिंह(38) पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम महमूदपुर थाना तिगांव फरीदाबाद और अजय पाल निवासी ग्राम खेड़ी थाना भोपाली फरीदाबाद हरियाणा की मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार सुनील कुमार और सुंदर मुखिया निवासी ग्राम महमूदपुर फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि दो बाइकों पर सवार पांचों कांवड़िये डीएमई टोल प्लाजा से नजदीक अमराला गांव के पास हाईवे के किनारे बाइक खड़ी करके अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। 

रात करीब एक बजे मेरठ की ओर से आई कार ने पांचों कांवड़ियों को टक्कर मार दी। डीएमई की रेलिंग से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई और मालिक नितिन जैन निवासी मोहनपुरी भी घायल हो गया। 

बताया गया कि क्षतिग्रस्त कार मालिक नितिन जैन खुद गाड़ी चला रहा था। घायल नितिन जैन ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का अधिवक्ता बताया है। उसे पुलिस अभिरक्षा में मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के साथ हुए हादसे के बाद रात को ही पैनल गठित कर तीनों शवों का मेडिकल परीक्षण कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 

मणिपाल अस्पताल में भर्ती घायल सुनील और सुंदर मुखिया को परिजन अपने साथ फरीदाबाद ले गए हैं। भोजपुर थाना पुलिस मृतक देवेंद्र और हरेंद्र के छोटे भाई राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें