साहिबाबाद। साहिबाबाद डीएवी स्कूल के छात्र रियांश ने दो दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई थी, जिसमें 130 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कोच राम कुमार ने बताया कि दो दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें रियांश सागर ने भी भाग लिया। रियांश सागर ने अंडर-7 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसमें रियांश को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।