फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवा दिवस पर पूर्व छात्रों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
पैदल मार्च करते छात्र।
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर स्थित कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर पूर्व छात्र परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद पैदल यात्रा निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रांत संयोजक तरुण बाटला ने पूर्व छात्र परिषद के बारे में विस्तार से बताया। कथा वाचक अरविंद ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र एडवोकेट मोहित नागर ने किया। पूर्व छात्र परिषद संयोजक एकलव्य बैंसला ने कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति से बृजमोहन सिंघल, अध्यक्ष धीरेंद्र गोयल, योगेंद्र, नीरज सिंघल, चौधरी राजा वर्मा, राहुल सिंघल, उप प्रधानाचार्य प्रियंका, पूर्व छात्र प्रभारी सुभाष सैनी, विपिन यादव, विक्रम सिंह, गुरप्रीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें