गाजियाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही अस्पतालों की ओपीडी में बुखार और सीने में जकड़न के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। पहले जहां दोनों अस्पतालों को मिलाकर 2500 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर 3200 से अधिक हो गई है। ओपीडी में वायरल बुखार, सीने में जकड़न, सर्दी-खांसी और शरीर में दर्द की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में कुल 2445 मरीज आए। इसमें 1213 महिलाएं, 821 पुरुष और 415 बच्चे रहे। 97 मरीजों को भर्ती किया गया। 98 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। वहीं, संयुक्त जिला अस्पताल में 923 मरीज आए। एमएमजी के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। मौसम में बदलाव के चलते यह समस्या अधिक देखी जा रही है। पुराने अस्थमा के मरीजों की भी समस्या बढ़ती जा रही है। ओपीडी में पुराने रोगी आ रहे हैं जिनको यह सलाह दी जा रही है कि वह भाप लें और समय पर दवा का सेवन करें। ब्यूरो