फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस मोहम्मद को सलाम: रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 25 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस को सौंपा

Tue, 07 Feb 2023 08:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि आस मोहम्मद द्वारा पुलिस को सौपें गए बैग में करीब 25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उनकी ईमानदारी के लिए आस मोहम्मद को सम्मानित किया।
विज्ञापन
रिक्शा चालक आस मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर निवासी रिक्शा चालक आस मोहम्मद ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 25 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह माल छोड़कर लौटते समय रिक्शा चालक आस मोहम्मद का एक लावरिश बैग तिबड़ा मार्ग स्थित रजवाहे के समीप मिला था। बैग में पांच-पांच सौ की गड्डी भरी थी। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने रिक्शा चालक को सम्मानित किया। जिसने भी घटनाक्रम को सुना उसने रिक्शा चालक की ईमानदारी को सलाम किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मोदीनगर की किदवईनगर कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद अपनी पत्नी हनीफा और तीन पुत्रों और एक पुत्री के साथ रहते हैं। आस मोहम्मद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह अधिकत माल ढ़लाई का कार्य करते हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह आस मोहम्मद माल छोड़कर गांव तिबड़ा के समीप गढ़ी गदाना से लौट रहे थे। जैसे ही वह तिबड़ा मार्ग स्थित रजवाहे के समीप पहुंचे तभी उन्हे एक लावारिश बैग दिखा। बैग देखकर वह रूक गए और वहां खड़े होकर काफी देर तक बैग स्वामी की बाट जोहते रहे। मगर बहुत देर बाद भी जब वहां कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने बैग चेक किया, बैग में पांच-पांच सौ की गड्डियों भरी हुई थीं। बैग में नोट भरे देख वह सन्न रहे गए और भतीजे सरफराज को मामले की सूचना दी। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर नोटों से भरा बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने नोट गिनने के लिए लिया बैंक का सहारा
आस मोहम्मद अपने भतीजे के साथ नोटों से भरा बैग लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी हलचल मच गई। उन्होंने बैग थाने में मौजूद एसएसआई के सुपुर्द कर दिया। बैग में भारी रकम देखते ही एसएसआई ने तत्काल मामले की सूचना एसएचओ भानूप्रताप सिंह को दी। पुलिसकर्मियों ने नोटों के बंडल चेक किया तो काफी रकम लगी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने रकम जानने के लिए बैग को बैंक ले गए। जहां बैंक कर्मियों ने मशीन की मदद से नोटों को गिना। 

सुरक्षा की दृष्टि से भतीजे को बुलाया
ईमानदारी की मिसाल बने आस मोहम्मद को नोटों से भरा बैग मिलने के बाद अपराधियों का खौफ सताने लगा। आस मोहम्मद ने बताया कि नोटों से भरा बैग ले जाते समय कहीं उनके साथ कोई वारदात न हो जाए इसे देखते हुए उन्होंने तत्काल अपने भतीजे सरफराज को कॉल कर मौके पर बुलाया और बड़ी सतर्कता के साथ नकदी से भरा बैग लेकर थाने पहुंचे।

ईनादारी की मिसान पेश कर आम रिक्शा वाले से मोदीनगर के हीरो बन गए आस मोहम्मद 
25 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस को सौंप कर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले आस मोहम्मद मोदीनगर के हीरो बन गए। मंगलवार सुबह तक एक आम रिक्शा चालक से वह मंगलवार दोपहर तक वह खास बन गए। क्या रेहड़ी पटरी वाले क्या प्रतिष्ठित कारोबारी, माजरा पता लगने पर सबने आस मोहम्मद की ईमानदारी की जमकर तारीफ की। घटना से आस मोहम्मद लोगों के हीरो बन गए और ईमानदारी का जीता जागता उदाहरण भी। लोग एक दूसरे से उनकी ईमानदारी की मिसाल बताकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहें है।

रहस्य बने 25 लाख रुपये, क्षेत्र में तैरती रही तरह तरह की चर्चा
मंगलवार सुबह तिबड़ा रजवाहे के समीप जंगल में मिले लावारिश बैग में 25 लाख रुपये की नकदी बरामद होने की सूचना लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर दिनभर लोग घटना को शेयर करते रहे। पूरा दिन घटना सोशल मीडिया की सुर्खिया बनी रही। मगर मोटी रकम को कोई दावेदार सामने नहीं आया। इसे लेकर भी तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि आस मोहम्मद द्वारा पुलिस को सौपें गए बैग में करीब 25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उनकी ईमानदारी के लिए आस मोहम्मद को सम्मानित किया। कहा कि लोगों को आस मोहम्मद से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें