दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद पूनम त्यागी गाजियाबाद स्थित घर (गली न.1, मकान न. 71, राजननगर, मोदीनगर) से अपनी कार नंबर यूपी 14 ईयू, 8796 से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था।
घायलों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात हैं।