फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवार रईसजादों ने दो मजदूरों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दुहाई के पास सोमवार रात कार सवार रईसजादों ने रैपिडएक्स ट्रैक पर सामान पकड़ा रहे दो मजदूरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार सवार युवक फरार हो गए। सोमवार देर रात दुहाई गांव के पास रैपिडएक्स ट्रैक पर विनोद व बादल निवासी जनपद रामपुर मैजिक गाड़ी से ट्रैक पर ऊपर सामान पकड़ा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने विनोद व बादल के टक्कर मार दी। गाड़ी चालक ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। इसी बीच कार सवार युवकों ने फोन कर अपने साथियों को वहां बुला लिया। पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक मौके से फरार हो गए। घायल मजदूरों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बादल की हालत गंभीर है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस हाईवे पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर ट्रेस कर रही है, जिससे युवकों का पता लग सके। हादसे की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें