फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विनय त्यागी हत्याकांड के चौथे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टाटा स्टील की प्रवेश कंपनी में नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या में फरार चौथे आरोपी आमिर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। दिल्ली में उसकी आखिरी लोकेशन मिली थी। मृतक के पिता को आरोपी के गिरफ्तार न होने तक सुरक्षा का डर सता रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि आमिर निवासी दिल्ली को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। टीम को उसकी संभावित जगह पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आमिर को गिरफ्तार किया जाएगा। युग घई से पूछताछ में आमिर के घर का पता मिला था। टीम वहां पहुंची तो आरोपी फरार मिला। मृतक विनय त्यागी के पिता विशम्बर त्यागी का कहना है कि जब तक चौथा आरोपी पकड़ा नहीं जाएगा। उन्हें खुद और परिवार के सदस्यों की जान का खतरा लग रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें