गाजियाबाद। ग्रामीण जोन के अलग-अलग थानों से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 22 बदमाशों पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीसीपी देहात विवेक चंद यादव ने मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी रियाज, मोदीनगर निवासी जमीर, नरेश, भोजपुर निवासी मुम्तयाज, तारीको, लोनी के बलरामनगर निवासी राजकुमार, इंद्रापुरी निवासी विनोद शर्मा, महेश चंद त्यागी, लोनी निवासी कांता प्रसाद, महजीवन, बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी नीटू, डासना निवासी ओमप्रकाश धमीजा, लोनी बॉर्डर निवासी मनोज, अंकुर विहार निवासी किशन यादव, डासना निवासी राजू उर्फ रियाजुद्दीन, वैशाली बिहार निवासी सुबोध उर्फ चंदन, लोनी निवासी अमित, साजिद, रईस, मनोज जाटव, लोनी बॉर्डर निवासी सूरज, मेरठ के कंजलरी निवासी मुकेश पर इनाम रखा गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।