फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्पदंश से भाई-बहन की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/सिंभावली। गांव बक्सर से परिजनों के साथ मसूरी क्षेत्र के गांव निडोरी में चाचा के घर बुआ की शादी में शामिल होने आए सगे भाई-बहन को सांप ने डंस लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन


बक्सर निवासी शाहिद का भाई व अन्य परिजन मसूरी के गांव निडोरी में रहते हैं। मंगलवार को शाहिद की बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों इनायत (04) व शाहिब (02) के साथ निडोरी आया था। बुधवार रात अन्य लोगों समेत इनायत और शाहिब चाचा के घर में फर्श पर सोए थे। सुबह करीब चार बजे घर में निकले सांप ने शाहिब को डस लिया। चीख सुनकर घर में जाग हो गई। बच्चे के मुंह से झाग निकलते देख परिजनों के होश उड़ गए। स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए उन्होंने सांप की तलाश शुरू की। परिजनों ने एक सांप को पकड़ लिया लेकिन इसी बीच दूसरे सांप ने इनायत के भी गले पर डस लिया। दोनों बच्चों को वहां से रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया। दोनों बच्चों के शव लेकर परिवार के लोग बक्सर आए, तो मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

बच्चों के शव देखकर बेहोश हुईं मां

परिजनों ने बताया कि शाहिद के पास शाहिब और इनायत दो ही बच्चे थे। उनकी सर्पदंश से मौत हो गई। बच्चों के शव देखकर उनकी मां को गहरा सदमा लगा, इसके चलते वह बेहोश हो गईं। दोनों बच्चों का गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें