फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग लागू होने पर बढ़ गया राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग लागू होने पर बढ़ गया राजस्व
विज्ञापन

गाजियाबाद। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी वृद्धि हो सकती है। खासकर जब टोल प्लाजा की शत प्रतिशत लेन फास्टैग से लैस हो जाएंगी। फास्टैग लागू होने के बाद निशुल्क टोल से निकलने वाले लोगों की संख्या में खासी कमी हुई है। अब बिना टोल चुकता किए बिना निकलने का कोई रास्ता नहीं है। मौजूदा वक्त में एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से 40 हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन निकल रहे हैं।
एनएचएआई ने छिजारसी टोल से 43 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से टेंडर छोड़ रखा है। फास्टैग लागू होने से पहले प्रतिदिन 50 लाख से आसपास की वसूली भी की जा रही थी लेकिन अब यह वसूली करीब 60 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में यह वसूली प्रतिदिन 70 लाख रुपये प्रतिदिन तक रह सकती है। फास्टैग के बेहतर परिणाम सामने आने के बाद एनएचएआई टोल के टेंडर मूल्य में भी वृद्धि करने की तैयारी में है। उधर, फास्टैग के जरिए टोल शुल्क अदा करने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 50 फीसदी वाहन अब फास्टैग से टोल दे रहे हैं, जिनकी संख्या में हर रोज दो से तीन फीसदी का इजाफा हो रहा है। अगर एक शिफ्ट की बात की जाए तो प्रतिदिन की पहली शिफ्ट में सात से आठ हजार वाहन औसतन फास्टैग के जरिए टोल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
20 दिन में शत प्रतिशत फास्टैग लागू करने का लक्ष्य
अभी तक छिजारसी टोल प्लाजा पर 20 लेन में से 10 लेन में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि दोनों तरफ से बाहर की साइड की की पांच-पांच लेन कैश बूथ के तौर पर संचालित है, जिनमें से 8 लेन को फास्टैग के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस तरह से कुल 18 लेन फास्टैग की होंगी। शेष दो लेने जीरो रहेंगी, जिसमें एंबुलेंस, शासकीय वाहन गुजर सकेंगे। एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग का कहना है कि टोल पर फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इससे राजस्व में भी इजाफा हो रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में और भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें