फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रिटायर्ड फौजी ने सीएम जनता दरबार में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाया, लोनी विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Aug 2025 01:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ऑडियो बयान जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने सीएम जनता दरबार में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर ने लखनऊ स्थित सीएम जनता दरबार में जहरीला पदार्थ खाया। उनका आरोप है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से उनके व उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने विधायक पर नंदू टैक्स वसूलने का भी आरोप लगाया। सतवीर गुर्जर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सतवीर गुर्जर ने बताया कि वह कारगिल युद्ध में रहे हैं। उन्होंने जनता दरबार में दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले लोनी में कलश यात्रा निकाली गई थी। सतवीर गुर्जर ने आरोप लगाया कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साजिश करके माहौल खराब करने की कोशिश की थी। जिसका खुलासा उन्होंने फेसबुक के जरिए किया था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनके घर की बिजली भी काट दी गई है। यह सब जनप्रतिनिधि के इशारों पर हो रहा है। उन्होंने लोनी विधायक पर नंदू टैक्स वसूलने का भी आरोप लगाया है। 

इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ऑडियो बयान जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसका भाई भी उनसे मदद मांग रहा है। लेकिन उनके भाई से न्यायालय या पुलिस अधिकारियों के पास जाने की बात कही है। विधायक ने बताया कि इस मामले में अगर उनका जरा भी रोल नजर आया तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें