फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दो घंटे में मैसेज, नहीं तो जेल!: बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने जय हिंद बुलवाकर 10 लाख ठगे

Fri, 28 Aug 2026 10:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में फिर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल गिरफ्तारी कर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने वैशाली स्थित जज कॉलोनी में  रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता पूरण सिंह के मुताबिक 10 अगस्त को उन्हें एक अंजान कॉलर ने कॉल कर पुलिस हैड क्वार्टर से होने की बात कही। बताया कि उनके आधार कार्ड से कुछ सिम खरीदे गए हैं, जिनका प्रयोग आतंकी गतिविधियों में हुआ है। 

पुलिस, एटीएस और जेल का भय दिखाकर घंटों मानसिक उत्पीड़न किया गया। 10 लाख रुपए की मांग की गई। 14 और 15 को बैंक बंद होने पर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी गई। घर से बैंक तक जाने पर भी साइबर ठग व्हाट्सप वॉयस कॉल पर बने रहे। 10 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी पांच लाख रुपयों की मांग की गई। जिससे ठगी का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


हर दो घंटे में भेजना था मैसेज, आई एम सेफ, जय हिंद
पीड़ित के मुताबिक आठ दिनों तक ठग अधिकांश समय वॉयस कॉल पर रहे। ठगों ने धमकी दी कि हर दो घंटे में उन्हें मैसेज करना होगा, आई एम सेफ, जय हिंद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें