फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रक्षा मंत्रालय से रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.44 करोड़ की ठगी, RBI गवर्नर के फर्जी वीडियो दिखाकर फंसाया

Sun, 23 Mar 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

जांच में सामने आया कि साइबर ठग उनसे और पैसा स्थानांतरित करने के लिए कह रहे थे लेकिन अब उनके पास पैसा नहीं बचा था। जब वह पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे तो पैसा नहीं निकाल पा रहा था।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड वैज्ञानिक डॉ. बाबूलाल वर्मा को विदेशी नंबर से आई कॉल उठाकर बात करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने वैज्ञानिक को 1.44 करोड़ की चपत लगा दी। ठगों ने शुरुआत में उनको 18000 रुपये ट्रांसफर करने के बाद 20000 का लाभ होने की बात कही थी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में सिद्धार्थ विहार, अपेक्स निवासी बाबूलाल वर्मा ने बताया कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से 27 अक्तूबर 2024 को फोन आया था। फोन पर बात करने वाले ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि वह इंफोसिस और आरबीआई के गवर्नर जैसे शख्सियत की धनराशि को निवेश करते हैं। ठग ने विश्वास दिलाने के लिए उनको इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति और आरबीआई के गवर्नर के कुछ फोटो और वीडियो मीटिंग के जरिए दिखाए। जिसके बाद उनका विश्वास बढ़ गया। 

ठगों ने उनको अपनी कथित कंपनी से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करते हुए कहा कि वह शुरुआत में कुछ निवेश करें तो उनको फायदा हो जाएगा। उनकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने कुछ एप जो ठगों ने बताये थे, डाउनलोड कर लिए। जिसके बाद उन्होंने 18000 रुपये ठगों के खाते में यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए। 

इसके बाद उनको पता चला कि उनको 20000 रुपये का मुनाफा हुआ है। मुनाफा देख उनकी रुचि बढ़ गई। फिर ठग ने उनसे कहा कि वह यदि और पैसा बढ़ाना चाहते हैं तो वह उनके दिए गए नंबरों पर पैसा ट्रांसफर करें। इसके बाद उन्होंने उसी यूपीआई आईडी पर 10000 रुपये और ट्रांसफर कर दिए। जो एप उनको डाउनलोड कराया गया था, उसमें 10000 की एवज में दोगुनी रकम 15 दिन में ही दिखते लगी थी। इसके बाद उनकी रुचि और बढ़ती गई और वह दिए गए खाता नंबरों और यूपीआई आईडी पर पैसा ट्रांसफर करते गए। 
विज्ञापन

मोटी कमाई के चक्कर में उन्होंने कुल 13 खाता नंबरों और यूपीआईडी में कुल 1 करोड़ 44 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। साइबर ठग उनसे और पैसा स्थानांतरित करने के लिए कह रहे थे लेकिन अब उनके पास पैसा नहीं बचा था। जब वह पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे तो पैसा नहीं निकाल पा रहा था। इसके बाद उनको ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि जिन खाता नंबरों में धन स्थानांतरित हुआ है, उनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें