फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम डी ब्लाक में शुक्रवार रात रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पाती सिंह (68 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घर में बुजुर्ग का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शक के आधार पर बुजुर्ग की पुत्रवधु और उसकी चचेरी बहन से पूछताछ में जुट गई। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया पाती सिंह की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आ रहा है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

गोविंदपुरम डी ब्लॉक निवासी पाती सिंह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है जबकि कोरोना काल में उनके बेटे जितेंद्र की मौत हो गई थी। जितेंद्र की पत्नी पुत्रवधु आरती इसी मकान में दूसरी मंजिल पर रहती हैं। डी ब्लाक स्थित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर हापुड़ में तैनात लोकपाल अनुराधा किराए पर रहती हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनुराधा ने पुलिस को पाती सिंह की मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार घर में मौजूद आरती और उसकी चचेरी बहन का शुक्रवार रात को पाती सिंह से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मारपीट भी हो गई।
वर्जन
बुजुर्ग का शव कमरे में नग्नावस्था में मिला है और सिर और मुंह पर चोट के निशान है। हत्या प्रापर्टी विवाद में किया जाना प्रतीत हो रहा है। स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें