फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कंपनी कर्मचारी की कार में लगी आग

Mon, 29 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डायमंड फ्लाईओवर के पास इंजन में शार्ट सर्किट होने के कारण रिटायर्ड कंपनी कर्मचारी की कार में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। कार मालिक हरीश चंद सेक्टर-62 नोएडा में परिवार के साथ रहते हैं। वह इंडियन ऑयल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


वह रविवार सुबह नोएडा से गोविंदपुरम इलाके में आए थे। दोपहर करीब साढ़े बजे वापस घर लौटने के दौरान डायमंड फ्लाईओवर के नीचे इंजन में शार्ट सर्किट होने से उनकी कार से धुआं निकलने लगा और आग लग गई।

वह कार से उतरे और सीएनजी कनेक्शन बंद किया, जिससे सीएनजी ने आग नहीं पकड़ी। सीएनजी सिलेंडर फटने से हादसा और बड़ा हो सकता था। हैंड ब्रेक न लगाने के कारण कार सामने मकान की दीवार से टकराकर रुकी।
विज्ञापन


कार में आग की लपटें निकलती देख खलबली मच गई। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी।  फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, हालांकि इससे पहले ही आसपास के लोगों की सहायता से हरीश चंद ने रेत और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


फायर अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें