फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाणिज्य मंत्रालय से सेवानिवृत अपर महानिदेशक से 1.08 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-10 में वाणिज्य मंत्रालय से सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक (पूर्ति) हरीश कुमार शर्मा से झांसी के टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के संचालक ने एक लाख आठ हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने एक परिचित के जरिये झांसी के ट्रैवल एजेंसी संचालक से अपना और पत्नी के लिए फ्लाइट का टिकट बुक किया था। संचालक ने उन्हें फर्जी टिकट देकर धोखाधड़ी कर ली। इंदिरापुरम पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त महानिदेशक ने बताया कि उन्हें 19 सितंबर 2023 को पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ इटली के रोम घूमने जाना था। झांसी में रहने वाले परिचित गिरिश कुमार के जरिये टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के संचालक हरे कृष्ण सिंह देव से संपर्क हुआ। उसने फ्लाइट टिकट के लिए एक लाख 27 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद दोनों को संचालक ने फर्जी टिकट थमा दिया। जब दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि संचालक ने रुपये लेने के बावजूद टिकट बुक नहीं किया था। आरोपी को कॉल की तो उसने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन, कुछ नहीं किया। आरोप है कि दंपती अपने निजी खर्चे पर इटली घूमकर दिल्ली लौटे तो शातिर ने उन्हें रकम वापस नहीं दी। पुलिस अधिकारियों के दबाव में 50 हजार रुपये देने के बाद बाकी रकम हड़प ली। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें