फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जूस में मानव मूत्र मिलाकर पिलाने का आरोप, नाबालिग समेत संचालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ ,,, बहराइच केंद्र के लिए
विज्ञापन

-थाना बार्डर क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी में मानव मूत्र मिलाकर जूस बेचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को जूस की दुकान से कैन में भरा मानव मूत्र मिला। पुलिस ने संचालक आमिर और नाबालिग कर्मचारी को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित जूस की दुकान के बाहर कुछ लोग इकट्ठा हुए हैं। लोगों का आरोप है कि जूस संचालक आमिर मानव मूत्र मिलाकर जूस बेच रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। हंगामे के बाद पुलिस ने नाबालिग और संचालक आमिर को पकड़ लिया। जूस के सैंपल जांच के लिए भेजें है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि आसपास कोई जगह नहीं थी। इसलिए उसने कैन में ही मूत्र कर दिया था। आरोपी ने मूत्र को जूस में नहीं मिलाने की बात कही। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने दुकान से जूस के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी ने बताया कि मूत्र को कैन में भरकर रखना यह संदेह पैदा कर रहा है। अभी पूछताछ चल रही है। आसपास के लोगों की सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ जूस में मूत्र मिलाकर पिलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने कैन में मूत्र डालते हुए देखा

पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर जूस की दुकान है वहां के आसपास के लोगों ने आरोपी को कैन के अंदर मानव मूत्र डालते हुए देखा था। तब लोगों को शक हुआ आरोपी संचालक जूस में मानव मूत्र मिलाकर बेच रहा है। तभी आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जूस में मानव मूत्र मिलाकर पिलाने के शक में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने संचालक के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आमिर मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है। उसने करीब डेढ़ महीने पहले इंदिरापुरी कॉलोनी में जूस की दुकान खोली थी। जिस दुकान में वह जूस भेजता है। उसी के अंदर कमरे में वह रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें