गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा में रेस्टोरेंट संचालक ने ग्राहक से खाने के 500 रुपये मांगे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने धमकी दी अगर फिर पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। आरोपी ने हमला करने के दौरान तोड़फोड़ भी की। आदेश त्यागी का आरोप है कि घटना 19 मार्च की है। आरोपियों ने उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पूर्व में कई बार ऐसा कर चुके हैं। मामले में उन्होंने मोहन त्यागी, कृष्णा त्यागी समेत तीन पर केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।