फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार और जवाबदेह हों हमारे नेता

Thu, 02 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनावों में युवा मतदाता प्रत्याशियों की जीत-हार में अहम रोल निभाएंगे। चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को तैयार रॉयल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अमर उजाला कैंपस अड्डा में बेबाकी से अपनी राय रखी।
विज्ञापन


छात्राओं ने शहर में सुरक्षित माहौल, बेहतर लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा व नौकरी की गारंटी का मुद्दा उठाया तो छात्रों ने विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा लिखित समयसीमा देने की मांग की। साथ ही जनप्रतिनिधियों की शैक्षिक योग्यता के साथ जवाबदेही तय किए जाने की बात कही। 

कोट्स:
शिक्षित हो हमारा जनप्रतिनिधि
1. हमारे नेताओं की अहम जिम्मेदारी को देखते हुए उनकी शैक्षिक योग्यता निर्धारित होनी चाहिए। सरकार में रहकर युवाओं के रोजगार के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। - जया गंगवार, बीएड
विज्ञापन


प्रत्याशी का देखें रिकॉर्ड
2. चुनाव से पहले प्रत्याशियों की ओर से कई वादे किए जाते हैं। इस बार वोट देने से पहले प्रत्याशियों का रिकॉर्ड देखना जरूरी है। लोग अब जागरूक हैं, उन्हें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। - रेणुका, बीए एलएलबी

सुरक्षित माहौल जरूरी
3. कानून व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। अभी भी देर शाम निकलते वक्त सोचना पड़ता है। बनने से पहले उखड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्य की भी मॉनीटरिंग होनी चाहिए। - राखी चौधरी, एलएलबी

नौकरी की भी मिले गारंटी
4. नए शैक्षिक संस्थानों को खोलने के साथ ही रोजगार के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। शहर की इंडस्ट्रीज पलायन नहीं करें, इसके लिए जनप्रतिनिधियों को प्रयास करने चाहिए। - रंजना उपाध्याय, बीएड

लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा जरूरी
5. शहर में लोकल ट्रांसपोर्ट के नाम पर गिनी-चुनी लोकल बसें और ऑटो ही हैं। उन पर ही निर्भर रहना पड़ता है। प्रत्याशियों को शहर की लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए प्रयास करने चाहिए। - बबीता सिंह, बीएड

केवल वादों से नहीं चलेगा काम
6. हर पांच साल बाद प्रत्याशी वायदे करके चले जाते हैं, विकास के नाम पर जनता को कुछ हासिल नहीं होता। अब प्रत्याशियों से पहले ही लिखित आश्वासन लिया जाना चाहिए। - अरुण, बीए एलएलबी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें