फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को स्वस्थ बनाना प्रधानों की जिम्मेदारी: सीडीओ

Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
child - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाना प्रधानों की जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रधान कार्ययोजना बनाकर उसके तहत काम करें। प्रशिक्षण में प्रधानों को सरकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। विशेष फोकस गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने पर रखा गया।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत विकास खंड लोनी के तहसील सभागार में प्रधानों के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। सीडीओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि ग्राम प्रधानों की यह जिम्मेदारी है कि वह अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें और उनको पोषक आहार उपलब्ध कराएं।

मुख्य विकास अधिकारी  कहा कि ग्राम प्रधान यह भी सुनिश्चित करें कि उनके गांवों में अब कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। उप जिलाधिकारी लोनी जयपाल सिंह, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें