गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सबसे पॉश सोसायटी वीवीआईपी एड्रेसेस के निवासियों ने रविवार को एओए प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में निवासी शामिल हुए। इस मौके पर उमा रोशन और प्रियंका पॉल ने कहा कि गंदा पानी, बिजली के रोजाना ट्रांसफार्मर फुंकने से हम परेशान हैं। सोसायटी में कुत्ते भी बहुत परेशान करते हैं। इस संबंध में कई बार एओए अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने व्यवस्था सुधारने की मांग की। इस अवसर पर अंकित जैन, एसके तिवारी, सौरभ त्यागी, आदेश त्यागी, नितिन सिन्हा, पंकज शर्मा, एसके मौर्य, अंकित त्यागी आदि सहित अन्य निवासी मौजूद रहे।