फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंदे पानी से परेशान विधायक कॉलोनी के लोग, नगर आयुक्त से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्याय खंड-1 स्थित विधायक कॉलोनी में करीब दो महीनों से गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति से लोग नाराज हैं। कई लोगों को जलजनित समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। निवासियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त को शिकायत पत्र भेजकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि कई महीनों से गंदे पानी के कारण करीब 150 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। दूषित पानी की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को पेट संबंधी बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अनुपम शुक्ला का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई परिवार यहां से घर बेचकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनसुनवाई पोर्टल और लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, जलकल विभाग के जीएम केपी आनंद ने बताया कि टीम भेजकर पेयजल पाइप लाइन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



चारू शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें