फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा लिखने पर पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर ग्रुप एडमिन समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


अंकुर विहार के रहने वाले प्रशांत झा भाजपा के कार्यकर्ता हैं। डीएलएफ में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह आए थे। सांसद के आने को लेकर वाट्सएप ग्रुप पर कुछ लोगों ने सांसद के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपियों द्वारा सांसद के लिए घटिया, धब्बा सहित कई अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। धमकी दी कि क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। उन्होंने मामले में राकेश कुंदन, राधे-राधे, पंडित मनीष शर्मा, पंकज परिमल और अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले का जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें