फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से 1.38 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने भारत सिटी निवासी रोहित से करीब एक लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगी होने पर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि उनके मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया। साथ ही मैसेज भेजने वाले ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर भेजे जाने वाले लिंक को खोलकर होटल के रिव्यू और रेटिंग देने का काम बताया। उनके द्वारा बताया गया कार्य करने पर उन्हें 179 रुपये भेजे गए। उसके बाद उनसे 700 रुपये लेकर 910 रुपये भेजे गए। इसके बाद उनसे एक हजार रुपये भेजने पर 1600 मिलने की बात कही गई। अब आरोपियों ने उन्हें टास्क में फेल बताकर कई बार में चार हजार, 15 हजार, 20 हजार, 48 हजार और 50 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनसे करीब एक लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें