फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नामचीन बिल्डर कंपनी ने पूर्व अकाउंट हेड समेत पांच पर किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स प्रोजेक्ट विकसित करने वाली नामचीन बिल्डर कंपनी के पूर्व अकाउंट हेड समेत पांच लोगों पर करोड़ों का घपला करने का मामला सामने आया है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसएमवी एजेंसी के अधिकृत ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया है कि आरोपी प्रदीप कुमार झा कंपनी का पूर्व अकाउंट हेड था। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के शशांक वार्ष्णेय के फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर किए। इसके बाद एक प्लॉट के फर्जी पेपर तैयार कर बबीता वर्मा और उनके पति कालीचरण वर्मा के नाम आवंटित दिखा दिया। इस प्लॉट की वर्तमान बाजार कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है, उसे फर्जी कागजातों में मात्र 26 लाख 53 हजार 673 रुपये का भुगतान दिखाकर हड़पने की कोशिश की गई। जबकि कंपनी के खाते में एक भी रुपया जमा नहीं कराया गया। कंपनी की ओर से दी गई शिकायत पर प्रदीप कुमार झा, बबीता वर्मा, उसके पति कालीचरण वर्मा और दो अन्य सरिता नौटियाल व संजीव कुमार राय पर केस दर्ज किया किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें