भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर राजनीतिक पार्टियों और संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें याद किया गया।
डा. अंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि पर अंबेडकर पार्क में महानगर कांग्रेस नरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बाबा साहेब दलित, शोषित और पीड़ितों के नेता थे। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, वीर सिंह जाटव, प्रदेश सचिव संजीव शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर सीपी भारद्वाज, राजवीर शर्मा, सलीम सैफी, सुल्तान खारी, सत्यप्रकाश सत्तो, सुरेंद्र शर्मा, उमेश त्यागी, एहसान अली, शहजाद अली, विनोद चौहान, कमलेश कुमार, अमरीश त्यागी, अशोक लहरी, सईद अहमद, देवेंद्र शर्मा, श्रीनिवास शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण को सामाजिक समसरता दिवस के रूप में मनाया गया। परिषद की ओर से संजय नगर सेक्टर-23 में हुए कार्यक्रम में बाबा साहेब के कार्यों को याद किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नरेश शिशौदिया और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजपाल सिंह तेवतिया ने भी अपने विचार रखे।
परिषद संगठन मंत्री अश्वनी यादव व कार्यक्रम संयोजक सागर मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर आकाश मिश्रा, नितिन शर्मा, शुभम चौधरी, मोहित चौधरी, जसवीर नागर, रौनक गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने उन्हें याद किया।
मंगलवार सुबह मेयर अशु वर्मा, महामंत्री राजीव अग्रवाल, लेखराज माहौर, सुशील गौतम, साक्षी नारंग, अमरदत्त शर्मा, दिवाकर सिंघल, अमित त्यागी आदि नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में मेयर अशु वर्मा ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर एक समाज पुनरूत्थानवादी होने के साथ-साथ भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। उन्होंने छुआछूत और दलितों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया था।
उधर भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया ने अपने आवास पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं युगों-युगों में जन्म लेती हैं। इस अवसर पर बलदेव राज शर्मा, मुकेश गर्ग, अश्वनी शर्मा, गौरव भटनागर आदि मौजूद रहे।