फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा लोन लेने वालों को राहत, डूडा दिलाएगा ब्याज में छूट

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
home loan4 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। बैंकों से दो लाख तक का मुद्रा लोन लेने वाले लोगों केंद्र सरकार ने राहत दी है। मुद्रा लोन का महंगा ब्याज अकेले लोन लेने वालों को नहीं चुकाना पड़ेगा। डूडा (डिस्ट्रिक्ट अरबन डेवलपमेंट एजेंसी) इस ब्याज को चुकाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए लोन लेने वाले लोगों को बैंक के माध्यम से एक आवेदन पत्र डूडा में देना होगा। केंद्र सरकार ने रोजगार के लिए लोगों को बैंकों में मुद्रा लोन दिलाने की योजना शुरू की थी। मुद्रा लोन में ब्याज की दर ज्यादा है। जबकि डूडा से मिलने वाले दो लाख रुपये तक के लोन पर केंद्र सरकार ब्याज में सब्सिडी देती है।

ऐसे में अब केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये तक के लोन को डूडा से अटैच कर ब्याज में सब्सिडी देने की प्लानिंग की है। डूडा के परियोजना अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि ब्याज में सब्सिडी लेने के लिए लोन लेने वाले लोगों को अपने बैंक से एक पत्र डूडा के नाम लिखवाना होगा, जिसमें वह अपने लोन को डूडा से अटैच कराने के लिए आवेदन करेंगे। सफल आवेदकों को लोन पर महज 7 फीसदी ब्याज भरना होगा। इससे ऊपर का ब्याज डूडा की ओर से बैंक को अदा किया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक 75 लोग कर चुके हैं आवेदन
डूडा में अब तक इस योजना में 75 लोग आवेदन कर चुके हैं। बैंकों से लिए गए लोन पर लोग ब्याज में छूट का लाभ ले चुके हैं। डूडा अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें