फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में इंदिरापुरम से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारी बारिश की वजह से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में इंदिरापुरम गुरुद्वारा एवं गैर सरकारी संगठन खालसा हेल्प इंटरनेशनल संगठन के आपसी सहयोग से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। पैकेट बंद खाना, दवा और जरूरी राशन लोगों तक पहुंचाने का काम गुरुद्वारा प्रबंधन समिति कर रही है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि खालसा पंथ के सहयोग से अब तक हरियाणा, पंजाब व देहरादून में लगातार जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को यही टीम दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पहुंची जहां पानी भर गया है। टीम की ओर से इस इलाके में लोगों को प्राथमिक उपचार किट, जरूरी दवा एवं पैकेट बंद खाना लोगों को दिया गया। इसके साथ ही संस्था की ओर से मंगलवार को ही आपदा प्रबंधन टीम पंजाब भेजी गई। इसमें चार युवा स्वयंसेवक संघ खाद्य सामग्री, जरूरी दवाई, बचाव उपकरण आदि लेकर रवाना हुई थी। संस्था निदेशक हरजोत सिंह सिद्धु ने बताया कि संगठन अपने स्तर से राहत सामग्री जुटा रही है साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वह जो सहयोग करना चाहते हैं, अपना सामान इंदिरापुरम गुरुद्वारे में रखवा दें ताकि उन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें