फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्तेदार ने नोएडा बुलाकर की मारपीट, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी विकास शर्मा ने हाथरस के अगसौली निवासी रिश्तेदार पंकज शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने रिश्तेदारों पर नोएडा बुलाकर जबरन गाड़ी में डालकर जंगल ले जाने और मारपीट करने व अगले दिन की सुबह तीन बजे मोहन नगर में फेंककर भागने का आरोप लगाया है।

दर्ज मुकदमे में विकास शर्मा ने बताया कि 24 जून को उनके रिश्तेदार पंकज शर्मा ने उन्हें मिलने के लिए नोएडा बुलाया था। वह साढू श्यामवीर के साथ नोएडा पहुंचे तब पंकज अपने साथी गौतमबुद्धनगर स्थित चिपियाना निवासी विपिन, साहिबाबाद निवासी सौरभ, बुलंदशहर के अरविंद समेत अन्य लोगों के साथ पहले से गौड़ सिटी स्थित शॉपिंग मॉल के पास मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर रिश्तेदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सभी के पास पिस्टल व अन्य असलहे भी थे। जबरन उन्हें गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया, लेकिन जब उनके साढू श्यामवीर ने बचाने की कोशिश की तब आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर हटा दिया और उन्हें गाड़ी में बिठाकर जंगल ले गए। यहां उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान उनकी जेब से 11500 रुपये की नकदी और चेन भी कहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी 25 जून की सुबह करीब तीन बजे उन्हें मोहन नगर पर फेंककर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घटनास्थल नोएडा होने की वजह से मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच नोएडा पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें