फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। युवक ने युवती से फोन पर बात करते समय मकान बनाने के लिए दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। मामले में युवती के पिता ने कांस्टेबल, उसकी लेखपाल बहन समेत छह के खिलाफ समेत छह पर नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाले युवती के पिता डाक विभाग से सेवानिवृत हैं। उन्होंने हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले यूपी पुलिस के कांस्टेबल से रिश्ता तय किया था। वह बिजनौर में तैनात है। 24 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में एक रिश्तेदार के घर शादी की बात तय हुई। शादी के तय होने के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार के दहेज की मांग नहीं की, लेकिन कुछ दिन बाद कांस्टेबल ने ही उनके बेटी से कॉल पर बात करते हुए दहेज में मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें