गाजियाबाद। व्यापार में साझेदार बनाने के नाम पर राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले चिराग गुप्ता से छह लोगों ने 7.50 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में चिराग ने राहुल सिंह, नीलम सिंह, शालू सिंह, राहुल मलिक, प्रशांत मलिक और विक्रांत मलिक के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
चिराग का कहना है कि आरोपियों ने उनसे पहले तो व्यापार के लिए कुछ रकम ली। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये बहन की शादी के नाम पर लिए। इस दौरान उन्हें मुनाफे का हिस्सा ठीक नहीं दिया गया। परेशान होकर वह व्यापार से अलग हो गए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।