फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के लिए पंजीकरण कल से

Tue, 30 May 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
gst give employment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के लिए एक जून से व्यापारियों का वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट पर अंतिम लिस्ट बननी शुरू होगी। वेबसाइट पर जिन व्यापारियों ने अपना लॉगिन व पासवर्ड नहीं बनाया है, वह अपना यह जरूरी कार्य करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही जिन व्यापारियों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा लिया है लेकिन कुछ डॉक्युमेंट ऑनलाइन जमा नहीं कर पाए, वह इस समयावधि में डॉक्युमेंट जमा करेंगे। वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर एके गुप्ता ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर व्यापारी 15 जून तक जरूरी सूचनाएं अपलोड करेंगे।

इस अवधि में जो व्यापारी जीएसटीएन पोर्टल पर अपलोड करेंगे उसे फाइनल माना जाएगा। फिर 15 जून के बाद संभावना है कि अधिकारी अपने-अपने खंडों के व्यापारियों द्वारा दी गई सूचनाआें को चेक करें। उधर, केंद्र सरकार एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू करने जा रही है। जीएसटी के लागू होते ही टैक्स की दरें भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें