फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रिंटर खराब होने से दो घंटे थमा अस्पताल में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में सोमवार को पंजीकरण व्यवस्था लड़खड़ा गई। पर्ची बनाने वाला प्रिंटर खराब होने के कारण मरीजों को करीब दो घंटे तक पंजीकरण काउंटर पर इंतजार करना पड़ा। सुबह अस्पताल खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंच गए थे। पंजीकरण शुरू नहीं होने से काउंटर पर भीड़ बढ़ती गई और लंबी लाइन लग गई। बाद में कर्मचारियों ने प्रिंटर को ठीक किया। इसके बाद करीब 10 बजे पंजीकरण व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन



जिला संयुक्त अस्पताल में रोजाना करीब 900 से 1000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को भी सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को काफी देर तक खड़े रहना पड़ा। पंजीकरण में देरी के कारण डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीजों को अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ा।

सुबह पहुंचे अस्पताल, पर्चे के लिए करना पड़ा इंतजार
आकाश नगर निवासी मरीज राजेश ने बताया कि कई दिनों से बुखार हो रहा है। वह सुबह अस्पताल खुलने के समय ही पहुंच गए थे। पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगने के बाद पता चला कि प्रिंटर खराब है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी पंजीकरण नहीं हुआ। इससे डॉक्टर को दिखाने में भी देरी हुई।
विज्ञापन



दो घंटे बाद बनी पर्ची, दोबारा डॉक्टर के पास लगानी पड़ी लाइन
इंद्रगढ़ी निवासी मरीज सीमा ने बताया कि पैर में मोच आने से दर्द और सूजन हो रही थी। अस्पताल में इलाज कराने के लिए सुबह जल्दी पहुंची थीं। काउंटर पर पहले से ही काफी भीड़ थी। प्रिंटर खराब होने के कारण लाइन आगे नहीं बढ़ रही थी। करीब दो घंटे बाद पर्ची बन सकी।


कुछ पल बाद सामान्य हो गई थी व्यवस्था


अस्पताल कर्मचारियों ने खराब प्रिंटर को ठीक करने का प्रयास किया। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि प्रिंटर में तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए पंजीकरण प्रभावित हुआ था। समस्या दूर होने के बाद व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें