फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओवरलोडिंग व करंट की समस्या लेकर पहुंचे ऊर्जा निगम कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-2बी के लोग शुक्रवार को अपनी आरडब्ल्यूए टीम के साथ ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे और ओवरलोडिंग व करंट से जुड़ी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। साथ ही बिजली आपूर्ति की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है, जिससे ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहे हैं, तार जल रहे हैं और खंभों में करंट आ रहा है। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। सेक्टर के पार्कों में लगी रेलिंग में भी करंट आ रहा है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। आरडब्ल्यूए टीम ने ज्ञापन सौंपते हुए पुराने ट्रांसफार्मरों के लोड बढ़ाने, तारों की मरम्मत करने और खंभों को सुरक्षित करने की मांग की। ऊर्जा निगम के एसडीओ उमेश कुमार ने निरीक्षण के निर्देश जारी किए। साथ ही जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें