फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रवि ब्रदर क्लब ने 29 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी के दिनेश राज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रवि ब्रदर क्लब ने एसबी यूथ को 29 रनों से हराकर जीत हासिल की। मैच में रवि ब्रदर क्लब ने पहले खेलते हुए 26 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक राय ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने टीम के स्कोर को संभाले रखा।
विज्ञापन


जवाब में उतरी एसबी यूथ की टीम 27वें ओवर में ही 101 रन पर सिमट गई। रवि ब्रदर क्लब की जीत में मुख्य भूमिका गेंदबाज सूर्य प्रकाश की रही। सूर्यप्रकाश ने घातक तेज गेंदबाजी कर मात्र 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी ने मैच का रुख शुरू से ही रवि ब्रदर क्लब की ओर मोड़ दिया। एसबी यूथ की ओर से मयंक राय ने 26 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अलिफ ने 3 विकेट लेकर 14 रन दिए। भाविक ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए। दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन टीम विजय तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें