फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली घर के ब्रेकर में घुसा चूहा, सिद्धार्थ विहार में दो घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार बिजली घर में लगे ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे सिद्धार्थ विहार समेत आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने की सूचना पर मौके पर विद्युत कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8:45 बजे सिद्धार्थ विहार उपकेंद्र के ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। बिजली नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर बने कंट्रोलरूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी देर तक फाल्ट ढूंढा लेकिन उन्हें पता नहीं चला। जब ब्रेकर के पास गए तो पता चला कि एक चूहा ब्रेकर में घुसा हुआ है और तार में शाॅर्ट सर्किट हो गया है। इससे सिद्धार्थ विहार,गौशाला, कैलाशनगर व जयपुरी कॉलोनियों की लाइट बाधित रही। सब डिवीजन पांच के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि रात चूहे को बाहर निकाल दिया गया है। करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। सोमवार देर रात मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम व अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने सबस्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई कमी नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें