फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोर के पंख से सजे रैपिड एक्स के स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देश की पहली रीजनल रेल रैपिड एक्स के सभी स्टेशन राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंखों से सजे नजर आएंगे। साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिकता खंड के साथ ही बाकी स्टेशनों को मोर पंख के रंगों की रंगावली से सजाया जा रहा है। इसके पीछे नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) का मकसद। लोगों को सार्वजनिक परिवहन के साधनों से यात्रा करने के लिए प्रेरित और आकर्षित करना है। पहले खंड में दुहाई डिपो मिलाकर कुल पांच स्टेशन हैं। ऐसे में साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा (गाजियाबाद), गुलधर और दुहाई स्टेशन पर बाहरी स्वरूप को सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन



डायपर बदलने के लिए होगा अलग कक्ष

रैपिड रेल में कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए डायपर चेंजिंग स्टेशन होगा। इसके लिए स्टेशन में विशेष कक्ष का प्रावधान किया गया है।रैपिड एक्स स्टेशन में यात्रियों को अलग अनुभव प्रदान करने के लिए शीशे की लिफ्ट लगाई जाएंगी। इन लिफ्ट का आकार बड़ा होगा। इनमें आपात स्थिति की दशा में स्ट्रेचर को आसानी से लाया और ले जाया जा सकेगा। प्लेटफार्म पर रेल का इंतजार करने वाले यात्रियों के बैठने के लिए सीट उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें