फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर 6.35 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक होटल में दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के साथ नाम बदलकर दोस्ती की और बाद में धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। युवती की ओर से पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले महिला मित्र के माध्यम से एक युवक से मिली थी। युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की थी। आरोप है कि युवक ने उसे अपनी बहन से मिलाने के लिए दिल्ली स्थित होटल में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि ब्लैकमेल करके आरोपी ने अपने पिता के ऑपरेशन का बहाना बनाकर उनसे 6.35 लाख रुपये भी ले लिए है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें