गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक किशोरी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले गिरफ्तारी के बाद जेल से छूटने पर फिर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जून में किशोरी में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अलीगढ़ के चंडौस निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2023 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और प्रेम प्रसंग हो गया। 27 अगस्त 2023 को वह बहलाकर उसे ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान पुलिस ने किशोरी बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया था। इस मामले में उसके खिलाफ किशोरी ने मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसमें पुलिस ने उसे जेल भेजा था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और बहलाकर ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एसीपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।