फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी से दो दिन पहले इन्कार कर दिया है। आरोपी पर परिजनों को धमकाने का भी आरोप है। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवती परिवार के साथ रहती हैं। युवती एक अस्पताल में नौकरी करती है। युवती का आरोप है कि अस्पताल में ही एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। दोनों के बीच शादी करने की तारीख रखी गई थी।लेकिन शादी से दो दिन पहले लड़के ने इन्कार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके फोटो खींच रखे हैं। वह उन फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। युवती के परिजनों को भी धमकी देता है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें