फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षिका के फ्लैट का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-2सी में चोर ने दिनदहाड़े शिक्षिका के फ्लैट का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान वह नौ साल के बेटे को लेने स्कूल गई थीं। चोरी के बाद से बिल्डिंग में बायोमीट्रिक प्रवेश पर सवाल उठ रहे हैं। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षिका कल्पना ने बताया कि उनका नौ साल का बेटा पास के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। एक जुलाई को वह फ्लैट का ताला लगाकर दिन में करीब डेढ़ बजे स्कूल गई थीं। वहां से तीन बजे घर लौटीं तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर कमरे में अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने अलमारी से डेढ़ लाख के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। बिल्डिंग में नौ परिवार रहते हैं। उन्होंने आसपास चोर को देखा लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। उनका कहना है कि चोर स्कूटी से आया था। पुलिस ने बिल्डिंग की सीसीटीवी कब्जे में लेकर चोर की पहचान शुरू कर दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से चोर की पहचान और स्कूटी नंबर का पता किया गया है। उसकी तलाश में टीम लगी है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। टीम को जल्द से जल्द चोर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें