मुरादनगर। शादी का झांसा देकर एक साल तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी की जिद करने पर आरोपी युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी (15) के साथ गांव निवासी युवक एक साल से दुष्कर्म करता आ रहा है, युवक ने किशोरी को शादी करने का झांसा दिया था। किशोरी ने जब युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया। आरोप है कि युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी का आरोप है कि युवक ने एक साल पहले जबरदस्ती दुष्कर्म किया था और फिर इसके बाद शादी की बात कहकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। एसीपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।