फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10वीं फेल छात्रों को 11वीं में दे दिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में 10वीं फेल दो छात्रों को 11वीं में दाखिला दे दिया गया। उनसे 25-25 हजार रुपये फीस जमा करा ली गई और परीक्षा भी कराई गई। जब छात्र रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने पंजीकरण न होने की बात कहते हुए धमकाकर भगा दिया। मामला सामने आने पर हिंदू परिवार गो रक्षक संगठन व अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सिहानी गांव निवासी विकास पाल व दीपांशु कश्यप ने 2022-23 में 10वीं की परीक्षा दी थी। दोनों छात्रों ने बताया कि वह गणित में कम नंबर आने के कारण फेल हो गए। वह दोबारा परीक्षा देना चाहते थे। तभी वह जीडी ग्लोबल स्कूल में पहुंचे तो वहां उनसे कहा गया कि वह उनका 11वीं में दाखिला कर लेंगे, इससे उनका एक साल का नुकसान नहीं होगा और 10वीं में भी पास करा देंगे। इसका पूरा खर्च 60 हजार बताया।
प्रबंधन की बाताें में आकर उन्होंने 25-25 हजार रुपये फीस जमा कर दी। पूरे एक साल पढ़ाई की और फिर परीक्षा दी। हाल ही में स्कूल में 11वीं के साथ सभी कक्षाओं के रिजल्ट बांट दिए, लेकिन उनको रिजल्ट नहीं दिया गया। बाद में उनको कहा गया कि उनका पंजीकरण नहीं हो पाया था, इसलिए रिजल्ट नहीं जारी हो सका। स्कूल की प्रधानाचार्य रचना त्यागी का कहना है कि दोनों छात्रों की फीस लौटा दी जाएगी। छात्रों का पंजीकरण नहीं हो पाने के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत
अभिभावक व छात्र हिंदू परिवार गो रक्षक संगठन के प्रदेश प्रभारी प्रदीप अरोड़ा से मिले। प्रदीप अरोड़ा ने अभिभावकों के साथ स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नंदग्राम थाने में शिकायत दी है। वहीं, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें