फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी के घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। बुधवार को परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने मामले में पीड़िता से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये के मकान में 16 वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ रहती है। बुधवार को परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। नाबालिग के पड़ोस में एक 23 वर्षीय युवक भी किराये पर रहता है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में अकेला पाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो नाबालिग ने उन्हें सारी बातें बता दीं। कार्यवाहक एसीपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें