फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को बंधक बनाकर मांगी फिरौती, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ऑनलाइन गेमिंग एप में रकम गंवाने के बाद चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मनोटा गांव मार्ग स्थित ओयो होटल में आकाश झा निवासी सेवासदन, संगम विहार, नई दिल्ली को बंधक बना लिया। बदमाश गेमिंग एप के जरिए ही आकाश को जानते थे। बदमाशों ने आकाश को छोड़ने के एवज में 1.25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर युवक को छुड़ा लिया है।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे संगम विहार कॉलोनी, नई दिल्ली निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को सूचना दी कि गंगनहर के पास ओयो होटल में उसके दोस्त आकाश को बदमाशों ने बंधक बनाया हुआ है। बदमाश उसे छोड़ने के एवज में सवा लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। लक्ष्मण के बताए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया।
एसीपी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मनोटा गांव मार्ग स्थित ओयो रायल ओरबीट होटल पर छापा मारा गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर कमरे से आकाश झा को बरामद कर लिया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम दीपक निवासी बखरवा मोदीनगर, संजय निवासी हनुमानपुरी मोदीनगर, आकाश निवासी बुराड़ी तिमारपुर दिल्ली व तरुण निवासी गुरुग्राम हरियाणा बताया है। चारों के कब्जे से पिस्टल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन



ऑनलाइन गेमिंग एप से संपर्क में आए थे बदमाश
बकौल एसीपी, पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह सभी एक दूसरे से ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से संपर्क में आए थे। कई दिन से ऑनलाइन गेमिंग एप में काफी रकम हार गए थे। जिस कारण खर्चा चलना भी मुश्किल हो गया था। आकाश निवासी बुराड़ी ने बताया कि आकाश झा ने ऑनलाइन गेमिंग में काफी रुपये जीते थे। आकाश झा को मौज मस्ती करने के लिए मुरादनगर बुलाया और बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि आकाश झा ने अपने दोस्त लक्ष्मण से फोन करके रकम लाने को कहा था। लक्ष्मण ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें