गाजियाबाद। जैन धर्म के मुख्य पर्व दसलक्षण के अंतिम दिन 17 सितंबर को नगर निगम की सीमा के अंतर्गत मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि मांस-मछली की बिक्री पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।