फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाले 98 लोगों का यूपी गेट पर रैंडम टेस्ट, एक पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाले 98 लोगों का यूपी गेट पर रेंडम टेस्ट, एक पॉजिटिव
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए डीएम गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली यूपी की सीमाओं पर दिल्ली से आने वालों के रेंडम टेस्ट कराने के निर्देश जारी किए। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपीगेट पर डेढ़ घंटे टेस्ट किया। इस दौरान 98 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें से एक पॉजिटिव निकला। उसे आईसोलेट किया गया है। यह टेस्ट रोजाना शाम को किया जाएगा।
सीएमओ एनके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रैपिड एंटीजन किट टेस्ट बॉर्डर पर शुरू किया गया है। ऐसे में अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आएगा तो वह टेस्ट करने पर पहले ही पकड़ में आ जाएगा। इससे पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति को आईसोलेट कर उसका इलाज शुरू करा दिया जाएगा। शाम के समय में यह टेस्ट रोजाना किया जाएगा। एक टीम इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की लगाई गई है, जिसने मंगलवार को यूपी गेट पर करीब 98 लोगों की जांच की। काफी लोगों का गला खराब और जुकाम था। उन्होंने इसकी जांच कराई है। इसमें दिल्ली से बहराइच जा रहा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। उसे आईसोलेट किया गया है। पहले दिन लोगों का रेस्पॉन्स अच्छा मिला है। अब बुधवार को महाराजपुर बॉर्डर, फिर सीमा बॉर्डर, तुलसी निकेतन और लोनी से आने जाने वाले बॉर्डर पर टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पुलिसकर्मियों ने भी कराया टेस्ट
यूपीगेट पर दिल्ली से बहराइच जा रही बस को रोककर लोगों का टेस्ट कराया गया। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग साथ कतार में लगवाकर टेस्ट कराया गया। टेस्ट कराने वाले सभी लोगों के नाम पता, मोबाइल नंबर नोट किए गए। इस दौरान आठ पुलिसकर्मियों ने भी अपना टेस्ट कराया। दस मिनट में आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें