फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन: पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति का संदेश देती 75 झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
कविनगर सी ब्लॉक से गुजरती श्री धार्मिक रामलीला समिति की शोभायात्रा में मां गौरा व भोलेनाथ।
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में मंगलवार को रामलीलाओं में गणेश शोभायात्रा और राम बरात निकली, तो कहीं नारद मोह और रावण जन्म का मंचन हुआ।
विज्ञापन


कविनगर में गणेश शोभायात्रा
श्री धार्मिक रामलीला समिति ने गणेश शोभायात्रा और राम बरात निकाली। इसमें गणेश, शिव परिवार, राम परिवार, काली, दुर्गा सहित 75 से अधिक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शोभायात्रा कविनगर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। बुधवार से तीन घंटे की संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान अध्यक्ष विपुल शर्मा, उपाध्यक्ष अजय जैन, महामंत्री पवन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुल्लामल रामलीला में नारद मोह
सुल्लामल रामलीला में सती मोह, शिव-पार्वती विवाह, जय-विजय संवाद, नारद मोह और रावण जन्म का मंचन हुआ। प्रसंग में नारद को काम-क्रोध जीतने का अभिमान होता है। विष्णु मायानगरी रचते हैं, जहां विश्वमोहिनी पर नारद मोहित होते हैं और सुंदर रूप मांगते हैं, पर उन्हें वानर मुख मिलता है। उपहास से क्रोधित नारद विष्णु को पृथ्वी पर अवतार लेने का श्राप देते हैं। संदीप अरोड़ा के निर्देशन में श्री जी कला मंच दिल्ली के कलाकारों ने मंचन किया। अध्यक्ष अजय बंसल, अशोक गोयल, नरेश अग्रवाल, सुधीर गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कविनगर सी ब्लॉक से गुजरती श्री धार्मिक रामलीला समिति की शोभायात्रा में मां गौरा व भोलेनाथ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें